“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

क्रिस्टल स्पा सेंटर पर पुलिस की छापेमारी, 3 युवतियां और 3 युवक हिरासत में

क्रिस्टल स्पा सेंटर पर पुलिस की छापेमारी, 3 युवतियां और 3 युवक हिरासत में

📍 कैथल | 🗓️ 1 जून 2026

कैथल: कैथल पुलिस ने सोमवार को अंबाला रोड स्थित एक स्पा सेंटर पर छापेमारी कर तीन युवतियों और तीन युवकों को हिरासत में लिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि स्पा सेंटर में कथित रूप से अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

जानकारी देते हुए डीएसपी बीरभान ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस टीम का गठन कर क्रिस्टल स्पा सेंटर में छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान स्पा सेंटर में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और कुछ लोगों ने वहां से निकलने का प्रयास भी किया, लेकिन पुलिस ने मौके से ही तीन युवतियों और तीन युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।

छापेमारी के दौरान स्पा सेंटर के बाहर लोगों की भीड़ भी एकत्रित हो गई। पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उन्हें वहां किसके द्वारा बुलाया गया था और पूरे मामले में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।

डीएसपी बीरभान ने कहा कि शहर में किसी भी प्रकार की अवैध या अनैतिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है तथा संबंधित स्पा सेंटर संचालक के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों ने शहर में संचालित स्पा सेंटरों और होटलों के संचालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी भी स्थान पर गैरकानूनी गतिविधियों की सूचना मिलती है तो पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।

पुलिस फिलहाल हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है और जांच के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *