“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

सिविल लाइन थाना पुलिस ने 1 किलो 300 ग्राम डोडा पोस्त सहित नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

सिविल लाइन थाना पुलिस ने 1 किलो 300 ग्राम डोडा पोस्त सहित नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

कैथल। जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार जहां एक ओर आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर नशा तस्करों पर भी सख्त शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में थाना सिविल लाइन पुलिस ने एक नशा तस्कर को 1 किलो 300 ग्राम डोडा पोस्त सहित गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना सिविल लाइन प्रभारी इंस्पेक्टर रमेश चंद्र की अगुवाई में एसआई दयानंद की टीम रात्रिकालीन गश्त के दौरान कैथल बाईपास पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सुभाष नगर निवासी सोनू नशीला पदार्थ डोडा पोस्त बेचने का काम करता है और वह सुभाष नगर स्थित श्मशान घाट के पीछे किसी व्यक्ति को नशीला पदार्थ देने आने वाला है।

सूचना को विश्वसनीय मानते हुए पुलिस टीम ने तुरंत सुभाष नगर रोड पर नाकाबंदी कर निगरानी शुरू कर दी। कुछ समय बाद पैदल आ रहे एक संदिग्ध युवक को काबू किया गया, जिसकी पहचान सुभाष नगर कैथल निवासी सोनू के रूप में हुई।

पुलिस द्वारा सूचना मिलने पर एईटीओ कैथल रोहित कुमार मौके पर पहुंचे। उनकी मौजूदगी में आरोपी की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी के बैग से 1 किलो 300 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ।

बरामदगी के बाद आरोपी के खिलाफ थाना सिविल लाइन में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। मौके पर पहुंचे एसआई राजेश सिंह ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *