“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

सीआईए-1 पुलिस ने सट्टा खाईवाली करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, 75,150 रुपये बरामद

सीआईए-1 पुलिस ने सट्टा खाईवाली करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, 75,150 रुपये बरामद

📍 कैथल | 🗓️ 27 मई 2026

कैथल, 27 मई: सट्टा खाईवाली का अवैध धंधा करने वाले अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए-1 पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 75,150 रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत सिंह की अगुवाई में एएसआई गुरदान सिंह और सिपाही बलजीत सिंह की टीम सांयकालीन गश्त पर मौजूद थी।

इस दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि भगत सिंह चौक कैथल के पास स्थित एक करियाना दुकान में एक व्यक्ति सट्टा खाईवाली का धंधा कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से मौके पर दबिश दी।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से सरेआम सट्टा खाईवाली कर रहे आरोपी अमित निवासी चिरजींव कॉलोनी, अंबाला रोड कैथल को काबू कर लिया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से 75,150 रुपये की सट्टा राशि बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शहर में मामला दर्ज कर लिया है तथा नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *