सीआईए-1 पुलिस ने अवैध पिस्तौल और कारतूस सहित आरोपी को किया गिरफ्तार
कैथल, 22 मई: अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए-1 पुलिस ने चीका क्षेत्र से एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 315 बोर का देसी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत सिंह की अगुवाई में एएसआई कमलजीत सिंह की टीम सांयकालीन गश्त के दौरान शहीद उधम सिंह चौक, चीका क्षेत्र में मौजूद थी।
इस दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वार्ड नंबर 3 चीका निवासी उमेश उर्फ मिशी पैदल बलबेड़ा की तरफ जा रहा है और उसके पास अवैध हथियार है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने नहर पुल बलबेड़ा रोड के पास छिपकर निगरानी शुरू की।
कुछ समय बाद एक युवक चीका की तरफ से पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखकर उसने भागने की कोशिश की, लेकिन सतर्क पुलिसकर्मियों ने उसे मौके पर ही काबू कर लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी उमेश उर्फ मिशी के कब्जे से 315 बोर का अवैध देसी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
मामले में थाना कलायत में केस दर्ज कर आरोपी को शस्त्र अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।









Leave a Reply