चेक बाउंस के दो मामलों में दो उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार
कैथल, 24 मई: पीओ और बेल जंपरों की धरपकड़ के लिए एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पीओ पकड़ो स्टाफ ने चेक बाउंस के दो अलग-अलग मामलों में दो उद्घोषित अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार पहले मामले में एएसआई रणदेव ने गांव सोलु माजरा निवासी जसपाल को गिरफ्तार किया। आरोपी को वर्ष 2018 के चेक बाउंस मामले में माननीय अदालत द्वारा 30 अप्रैल 2026 को पीओ घोषित किया गया था।
दूसरे मामले में एएसआई राजकुमार ने गांव फरल निवासी धर्मवीर को गिरफ्तार किया। आरोपी वर्ष 2021 के चेक बाउंस मामले में अदालत में पेश नहीं हो रहा था, जिसके चलते माननीय न्यायालय ने उसे 4 फरवरी 2026 को उद्घोषित अपराधी घोषित किया था।
दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस द्वारा नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।









Leave a Reply