अवैध शराब तस्करी के 2 मामलों में 2 आरोपी गिरफ्तार, 39.25 बोतल देसी शराब बरामद
कैथल: अवैध शराब तस्करों और शराब खुर्दों के खिलाफ जिला पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत अलग-अलग दो मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 39.25 बोतल देसी शराब बरामद की गई है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार पहले मामले में चौकी अनाज मंडी पुलिस के एसआई रमेश चंद्र की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर बैंक कॉलोनी क्षेत्र में दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे कट्टा रखकर शराब बेच रहे सागर निवासी बैंक कॉलोनी, कैथल को काबू किया गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 26 बोतल देसी शराब बरामद हुई।
दूसरे मामले में थाना कलायत पुलिस के पीएसआई पंकज कुमार की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सजूमा-कलायत रोड पर कार्रवाई करते हुए राजेंद्र सिंह निवासी कलायत को गिरफ्तार किया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से प्लास्टिक कट्टे में रखे 53 पव्वे देसी शराब बरामद किए गए।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में आबकारी अधिनियम के तहत अलग-अलग मामले दर्ज कर लिए हैं। बरामद शराब को कब्जे में लेकर नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब तस्करी और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Leave a Reply