एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ने बाइक चोरी मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार
कैथल, 23 मई: वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ने बाइक चोरी के एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर चोरीशुदा बाइक बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी एसआई मुकेश कुमारी की अगुवाई में एएसआई शीशपाल की टीम ने कार्रवाई करते हुए गांव थेह बनेड़ा निवासी राये सिंह को गिरफ्तार किया।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार गांव मुंदड़ी निवासी कृष्ण कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी मोटरसाइकिल 17 नवंबर 2025 को शाम करीब 6:20 बजे से 7:00 बजे के बीच छोटूराम चौक के पास सोडा शॉप, करनाल रोड कैथल से अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई थी।
शिकायत के आधार पर थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को काबू कर उसके कब्जे से चोरीशुदा बाइक बरामद कर ली।
आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


Leave a Reply