“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ने बाइक चोर को किया गिरफ्तार, 7 चोरीशुदा बाइक बरामद

एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ने बाइक चोर को किया गिरफ्तार, 7 चोरीशुदा बाइक बरामद

📍 कैथल | 🗓️ 23 मई 2026

कैथल, 23 मई: दुपहिया वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ने एक बाइक चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 7 चोरीशुदा बाइक बरामद की हैं।

पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी एसआई मुकेश कुमार की अगुवाई में एएसआई ईशम सिंह की टीम ने गांव पोलड़ निवासी आरोपी सहजप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार गांव तितरम निवासी शमशेर सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 15 मई को करनाल रोड कैथल से उसकी बाइक चोरी हो गई थी। इस संबंध में थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज किया गया था।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी के कब्जे से चोरी हुई बाइक के अलावा कुल 7 चोरीशुदा बाइक बरामद की गईं।

आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया कि उसने ये बाइक थाना शहर, सिविल लाइन और चीका क्षेत्र से चोरी की थीं।

पुलिस ने बताया कि बाइक चोरी के मामलों में आरोपियों की लगातार धरपकड़ की जा रही है। हाल ही में एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ द्वारा एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर 8 बाइक भी बरामद की गई थीं।

आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *