“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

एंटी नारकोटिक सेल ने 60 बोतल देसी शराब सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

एंटी नारकोटिक सेल ने 60 बोतल देसी शराब सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

📍 कैथल | 🗓️ 23 मई 2026

कैथल, 23 मई: अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक सेल ने एक आरोपी को 60 बोतल देसी शराब सहित गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की अगुवाई में एचसी सुनील कुमार की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सिरटा रोड ड्रेन बाईपास कैथल पर दबिश दी।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने अफगान पट्टी कैथल निवासी मनोज उर्फ मौजा को मौके पर काबू कर लिया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से एक प्लास्टिक कट्टे में रखी 60 बोतल देसी शराब बरामद हुई।

मामले में थाना शहर में केस दर्ज कर लिया गया है तथा पुलिस द्वारा नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *