“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

फतेहपुर जंगल पूंडरी में वन विभाग ने किया पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन, विधायक सतपाल जांबा ने की शिरकत

फतेहपुर जंगल पूंडरी में वन विभाग ने किया पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन, विधायक सतपाल जांबा ने की शिरकत

कैथल। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन विभाग द्वारा फतेहपुर जंगल, पूंडरी में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सतपाल जांबा ने शिरकत की और पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

विधायक सतपाल जांबा ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि केवल नए पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि पहले से मौजूद पेड़-पौधों का संरक्षण करना भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए कि हम पुराने वृक्षों को नष्ट करते रहें और केवल नए पौधे लगाते रहें।

उन्होंने फतेहपुर जंगल को एक आकर्षक पिकनिक स्थल के रूप में विकसित करने की इच्छा व्यक्त करते हुए इसके लिए आवश्यक प्रयास करने का आश्वासन भी दिया।

वन मंडल अधिकारी बी.एस. राघव ने विधायक का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर “माँ के नाम एक पौधा” अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में रेंज ऑफिसर पूंडरी महाबीर सिंह, जिला संयोजक रेखा रानी, फतेहपुर एवं जांबा गांव के सरपंचों सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी भाग लिया और पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *