“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर स्वास्थ्य जांच शिविर, किशोरियों को वितरित किए गए निशुल्क सैनिटरी नेपकिन

विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर स्वास्थ्य जांच शिविर, किशोरियों को वितरित किए गए निशुल्क सैनिटरी नेपकिन

📍 कैथल | 🗓️ 29 मई 2026

कैथल: हरियाणा राज्य भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के भीष्म व झांसी ओपन ग्रुप तथा इंडियन स्काउट एंड गाइड फैलोशिप जिला कैथल के संयुक्त तत्वावधान में विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर शहर की केशव माधव बस्ती में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

ग्रुप लीडर बख्शीश गिरधर ने बताया कि शिविर के दौरान 40 बच्चों के हीमोग्लोबिन एवं कैल्शियम की जांच करवाई गई। साथ ही स्थानीय युवतियों और महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया तथा स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

इंडियन स्काउट एंड गाइड फैलोशिप जिला कैथल की ओर से बताया गया कि विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस प्रत्येक वर्ष 28 मई को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य माहवारी के दौरान स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना, भ्रांतियों को दूर करना तथा स्वच्छता उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

कार्यक्रम के दौरान सुमन लता ने कहा कि आज भी अनेक महिलाएं और किशोरियां मासिक धर्म से जुड़ी आवश्यक जानकारी से वंचित हैं। इस विषय पर खुलकर चर्चा करने और जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है ताकि स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचा जा सके।

उन्होंने बताया कि ‘स्वस्थ बालिका, स्वस्थ भारत अभियान’ के माध्यम से उनका समूह कई वर्षों से निशुल्क सैनिटरी नेपकिन वितरण एवं जागरूकता अभियान चला रहा है। इसी क्रम में अभियान के 74वें माह के अंतर्गत केशव माधव और पंत नगर बस्तियों की लगभग 70 किशोरियों को आगामी तीन माह के लिए निशुल्क सैनिटरी नेपकिन वितरित किए गए।

कार्यक्रम को सफल बनाने में रोवर वेंकटरमन, राकेश, युवराज, पूजा गिरधर, विक्रम, अंजू पुनिया, मोनिका एवं मनीषा सहित अन्य सहयोगियों का विशेष योगदान रहा। आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *