“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

780 नशीली गोलियां सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार, ड्रग मनी भी बरामद

780 नशीली गोलियां सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार, ड्रग मनी भी बरामद

📍 कैथल | 🗓️ 23 मई 2026

कैथल, 23 मई: नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 780 प्रतिबंधित नशीली गोलियां सप्लाई करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार नशा तस्करों की जड़ तक पहुंचने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार 22 मई की रात एंटी नारकोटिक सेल के एएसआई जसमेर सिंह की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बलराज नगर से प्यौदा चुंगी रोड पर नाकाबंदी की थी।

नाकाबंदी के दौरान बाइक पर आए गांव पिलनी निवासी विनोद कुमार को काबू किया गया था। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से अल्प्राजोलम की 780 प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामद हुई थीं। इस संबंध में थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज किया गया था।

मामले की आगामी जांच एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की अगुवाई में एएसआई जगभान द्वारा की गई। जांच के दौरान नशीली गोलियां सप्लाई करने वाले आरोपी रोहित निवासी पंत नगर कैथल को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ के दौरान आरोपी विनोद ने खुलासा किया था कि उसे ये नशीली गोलियां रोहित द्वारा उपलब्ध करवाई गई थीं। पुलिस ने आरोपी रोहित के कब्जे से 2 हजार रुपये ड्रग मनी भी बरामद की है।

आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *