“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

26 किलो 340 ग्राम चुरापोस्त मामले में राजस्थान का सप्लायर गिरफ्तार

26 किलो 340 ग्राम चुरापोस्त बरामदगी मामले में राजस्थान निवासी सप्लायर गिरफ्तार

📍 कैथल | 🗓️ Updated: 24 April 2026
एंटी नारकोटिक सेल की कार्रवाई, नशा तस्करी नेटवर्क का खुलासा।

कैथल, 24 अप्रैल: एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चुरापोस्त बरामदगी मामले में राजस्थान निवासी सप्लायर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की अगुवाई में 18/19 अप्रैल की मध्य रात्रि को एएसआई जगभान की टीम ने 19 अप्रैल को नारनौल रोड पर टोल प्लाजा से लगभग 5 किलोमीटर आगे एक ट्रक से गांव बुआना जिला जींद निवासी सुनील कुमार उर्फ सोनू को 26 किलो 340 ग्राम चुरापोस्त सहित काबू किया था।

आरोपी के खिलाफ थाना पूंडरी में मामला दर्ज कर जांच एएसआई जसमेर सिंह को सौंपी गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि वह जिला जींद के गांव किला जफरगढ़ निवासी दीपक और आशीष के साथ मिलकर नशा तस्करी करता था।

जांच के दौरान आरोपी दीपक और आशीष को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में सामने आया कि यह नशीला पदार्थ राजस्थान के जिला भीलवाड़ा के गांव लादुवास निवासी गोवर्धन द्वारा सप्लाई किया गया था।

एएसआई जसमेर सिंह की टीम ने कार्रवाई करते हुए सप्लायर गोवर्धन को भी काबू कर लिया। आरोपी के कब्जे से 3 हजार रुपये ड्रग मनी तथा एक वजन तौलने का छोटा कांटा बरामद किया गया है।

आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *