“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

20 किलो 780 ग्राम गांजा सप्लाई मामले में सप्लायर गिरफ्तार, 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल

20 किलो 780 ग्राम गांजा सप्लाई मामले में सप्लायर गिरफ्तार, 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल

कैथल। एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार नशा तस्करों की जड़ तक पहुंचकर नशा सप्लाई करने वालों पर कार्रवाई करते हुए सीआईए-1 पुलिस ने गांजा सप्लाई करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत सिंह की अगुवाई में एएसआई गुरदान सिंह की टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए शोरगिर बस्ती, जिला कुरुक्षेत्र निवासी सूरज राणा को काबू किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 6 जून को सीआईए-1 पुलिस के एएसआई रघुबीर सिंह की टीम ने कैथल-कुरुक्षेत्र रोड स्थित हांसी-बुटाना नहर पुल के समीप नाकाबंदी के दौरान महिंद्रा सुपरो वाहन में सवार गांव बारवां, जिला कुरुक्षेत्र निवासी बलदेव सिंह उर्फ कालू और रवि को गिरफ्तार किया था।

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से एक प्लास्टिक कट्टे में 20 किलो 780 ग्राम गांजा फूल-पत्ती बरामद हुई थी। इस संबंध में थाना सदर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।

मामले की आगामी जांच एएसआई गुरदान सिंह द्वारा की गई। जांच के दौरान खुलासा हुआ कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों को गांजा फूल-पत्ती सूरज राणा द्वारा उपलब्ध करवाई गई थी।

जांच के आधार पर आरोपी सूरज राणा को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी से नशा तस्करी नेटवर्क और अन्य संबंधित जानकारियां जुटाने के लिए न्यायालय से तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *