“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

16 कट्टे गेहूं चोरी मामले में एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

16 कट्टे गेहूं चोरी मामले में एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

📍 कैथल | 🗓️ 07 मई 2026

कैथल, 07 मई 2026: आढ़त की दुकान से गेहूं के कट्टे चोरी करने के मामले में कैथल पुलिस को सफलता मिली है। एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरीशुदा गेहूं तथा वारदात में प्रयुक्त गाड़ी बरामद की है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी एसआई मुकेश कुमार की अगुवाई में एएसआई लखविंद्र सिंह की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी वार्ड नंबर 3 चीका निवासी दर्शन को काबू किया।

मामले में गांव पड़ता थेह मुकेरिया निवासी गुरविंद्र सिंह ने शिकायत दी थी कि गांव कांगथली में उसकी आढ़त की दुकान है। 30 अप्रैल की सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा तो पाया कि अज्ञात व्यक्ति दुकान से 16 कट्टे गेहूं चोरी कर ले गए हैं। शिकायत के आधार पर थाना सीवन में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरीशुदा 6 कट्टे गेहूं तथा वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी बरामद कर ली।

पुलिस द्वारा आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले की आगामी जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *