“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

1 किलो 84 ग्राम चरस सहित नशा तस्कर गिरफ्तार, सप्लायर समेत 3 आरोपी काबू

1 किलो 84 ग्राम चरस सहित नशा तस्कर गिरफ्तार, सप्लायर समेत 3 आरोपी काबू

📍 कैथल | 🗓️ 2 जून 2026

कैथल: नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कैथल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ की टीम ने 1 किलो 84 ग्राम चरस (सुल्फा) सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ के बाद चरस सप्लाई करने वाले दो अन्य आरोपियों को भी काबू कर लिया गया।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी एसआई मुकेश कुमार के नेतृत्व में एएसआई संजय कुमार की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि गांव पाई निवासी राजू चरस बेचने का काम करता है और वह गांव करोडा से नशीला पदार्थ लेकर लौट रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पाई-करोडा रोड पर नाकाबंदी की। कुछ समय बाद एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोकने का प्रयास किया गया, जिसने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे काबू कर लिया। आरोपी की पहचान गांव पाई निवासी राजू के रूप में हुई।

डीएसपी कलायत रोहताश कुमार की मौजूदगी में की गई तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 1 किलो 84 ग्राम चरस बरामद हुई। इसके बाद थाना पूंडरी में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि यह चरस बालाजी कॉलोनी कैथल निवासी बंटी और मानस रोड पट्टी कोथ गामड़ी निवासी मोनू राम ने उपलब्ध करवाई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया।

सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपी मोनू राम का दो दिन का पुलिस रिमांड मंजूर किया है, जबकि आरोपी राजू और बंटी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *