“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

1.07 किलो गांजा सहित नशा तस्कर गिरफ्तार, चौकी किठाना पुलिस की कार्रवाई

1.07 किलो गांजा सहित नशा तस्कर गिरफ्तार, चौकी किठाना पुलिस की कार्रवाई

📍 कैथल | 🗓️ 3 जून 2026

कैथल: नशा मुक्त जिला अभियान के तहत कैथल पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में चौकी किठाना पुलिस ने एक आरोपी को 1.07 किलोग्राम गांजा फूल-पत्ती सहित गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार चौकी किठाना प्रभारी पीएसआई रोहित कुमार की टीम शाम के समय गश्त पर थी। इसी दौरान गांव कसान अड्डा के पास पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गांव भाणा निवासी गुरमीत उर्फ अमित आसपास के क्षेत्रों में गांजा बेचने का काम करता है और वह बाइक पर सवार होकर गांव बालू से कसान होते हुए भाणा जाने वाला है।

सूचना को विश्वसनीय मानते हुए पुलिस टीम ने गांव बालू-कसान मार्ग पर नाकाबंदी की। कुछ समय बाद बाइक पर आए संदिग्ध युवक को रोककर काबू कर लिया गया। पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंचे एईटीओ रोहित कुमार की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक पॉलिथीन में रखी 1.07 किलोग्राम गांजा फूल-पत्ती बरामद हुई। इसके बाद आरोपी के खिलाफ थाना राजौंद में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

मामले की आगामी जांच एसआई दलबीर सिंह द्वारा की जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा तथा पूछताछ के दौरान नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *