वार्ड 11 में पहुंचा ‘निःशुल्क चलता-फिरता अस्पताल’, सैकड़ों लोगों का हुआ मुफ्त चेकअप
कैथल, 29 अप्रैल: विधायक आदित्य सुरजेवाला की जनसेवा पहल ‘निःशुल्क चलता-फिरता अस्पताल’ आज वार्ड 11 पहुंचा, जहां डॉक्टरों की टीम ने वार्डवासियों का मुफ्त स्वास्थ्य जांच किया और जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयां दीं।
इस दौरान वार्डवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए विधायक का आभार व्यक्त किया।
आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि इस मोबाइल अस्पताल का उद्देश्य हर वार्ड तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है, खासकर उन लोगों तक जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं।
उन्होंने बताया कि यह मोबाइल अस्पताल पहले भी शहर के कई वार्डों और गांवों में पहुंच चुका है, जिससे हजारों लोगों को लाभ मिला है।
यह पहल उन लोगों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है, जिन्हें अस्पताल जाने में कठिनाई होती है या जो नियमित जांच नहीं करवा पाते।
इस अवसर पर पार्षद सुशीला शर्मा सहित कई गणमान्य नागरिक और स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

















Leave a Reply