पूंडरी में रुके हरियाणा के राज्यपाल, विधायक व अधिकारियों ने किया स्वागत
चंडीगढ़ जाते हुए पूंडरी रुके महामहिम राज्यपाल
विधायक सतपाल जाम्बा, डीसी अपराजिता तथा एसपी मनप्रीत सिंह ने किया स्वागत
जिले की भोगोलिक, क़ृषि ओर शैक्षणिक स्थिति को लेकर की महामहिम ने चर्चा
पूंडरी, 4 मई: हरियाणा के महामहिम राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष सोमवार को रोहतक से चंडीगढ़ जाते हुए पूंडरी के लोकनिर्माण विभाग विश्राम गृह मे रुके। जहां विधायक सतपाल जाम्बा, डीसी अपराजिता तथा एसपी मनप्रीत सिंह ने महामहिम राज्यपाल प्रो असीम कुमार घोष का स्वागत किया। उनके साथ उनकी धर्म पत्नी मित्रा घोष भी मौजूद रही।
महामहिम राज्यपाल ने कैथल जिले के भौगोलिक, क़ृषि ओर शैक्षणिक विषयो पर चर्चा की ओर जिले मे चल रहे प्रमुख विकास कार्यों बारे जानकारी ली।
उन्होंने जिला अधिकारियों के साथ बैठक कर केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की।
विधायक सतपाल जांबा ने बताया कि आज महामहिम राज्यपाल महोदय कुछ देर के लिए पूंडरी विश्राम गृह मे रुके थे। उन्होंने विभिन्न विषयो पर चर्चा की।

















Leave a Reply