कैथल में किसान कांग्रेस का बड़ा विस्तार, 86 पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए
कैथल, 05 मई: किसान भवन, कैथल में आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम के दौरान कैथल जिला किसान कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों को आधिकारिक नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इस अवसर पर किसानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देखने को मिली।
किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जोरा सिंह सिनंद तथा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामचन्द्र गुर्जर ढाँड ने संयुक्त रूप से सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। हरियाणा किसान कांग्रेस द्वारा इस बार कैथल जिला संगठन का बड़ा विस्तार करते हुए कुल 86 पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
इस संगठनात्मक विस्तार में 15 जिला उपाध्यक्ष, 32 जिला महासचिव, 36 जिला सचिव, 1 जिला मुख्य प्रवक्ता तथा 2 जिला प्रवक्ता शामिल हैं।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने एक स्वर में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव एवं सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला, किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखपाल खैरा, कैथल विधायक आदित्य सुरजेवाला, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष धर्मवीर कौलेख़ां, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामचन्द्र गुर्जर ढाँड, सुदीप सुरजेवाला तथा किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष जोरा सिंह सिनंद का आभार व्यक्त किया।
नई टीम ने संकल्प लिया कि किसानों के हकों और अधिकारों की लड़ाई को सड़क से लेकर संसद तक मजबूती से उठाया जाएगा तथा कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। पदाधिकारियों ने कहा कि जिलाध्यक्ष जोरा सिंह सिनंद के नेतृत्व में पूरी टीम गांव-गांव और खेत-खेत तक पहुंचकर किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएगी।
जिलाध्यक्ष जोरा सिंह सिनंद ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह टीम कैथल जिले के किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करेगी। वहीं जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामचन्द्र गुर्जर ढाँड ने भी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसान कांग्रेस अब जिले में कांग्रेस पार्टी की मजबूत कड़ी साबित होगी।















Leave a Reply