“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

महिला से पर्स छीनने के मामले में नाबालिग पकड़ा, एक आरोपी पहले ही गिरफ्तार

महिला से पर्स छीनने के मामले में नाबालिग पकड़ा, एक आरोपी पहले ही गिरफ्तार

📍 कैथल | 🗓️ Updated: 28 April 2026
स्नैचिंग मामले में पुलिस की कार्रवाई, पर्स व दस्तावेज बरामद।

कैथल, 28 अप्रैल: शहर थाना क्षेत्र में महिला से पर्स छीनने के मामले में एंटी नारकोटिक सेल ने कार्रवाई करते हुए एक 16 वर्षीय नाबालिग को पकड़ लिया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार देवीगढ़ रोड निवासी सीमा ने शिकायत दी थी कि वह भगत सिंह चौक स्थित साड़ी की दुकान पर कार्य करती है। 24 अगस्त 2025 को दोपहर करीब 2 बजे घर जाते समय हिंदू स्कूल के पास बाइक सवार दो नकाबपोश युवकों ने उसका पर्स छीन लिया।

पर्स में मोबाइल फोन, आधार कार्ड व अन्य जरूरी दस्तावेज मौजूद थे। इस संबंध में थाना शहर में मामला दर्ज किया गया था।

जांच के दौरान एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की अगुवाई में टीम ने शक्ति नगर निवासी 16 वर्षीय किशोर को निरुद्ध किया।

इससे पहले एक अन्य आरोपी लवीश को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया गया था, जिसके कब्जे से मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई।

पुलिस ने नाबालिग के कब्जे से आधार कार्ड और पर्स बरामद कर लिया है। आरोपी लवीश को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *