बाइक चोरी मामले में एंटी नारकोटिक सैल की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
कैथल, 07 मई 2026: दुपहिया वाहन चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कैथल पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक सैल ने बाइक चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरीशुदा बाइक बरामद की है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की अगुवाई में एएसआई जसमेर सिंह की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी गांव लोन जिला जींद निवासी अनीष उर्फ आशु तथा गांव धरौदी जिला जींद निवासी सागर को काबू किया।
मामले में गांव शिमला निवासी राजिंदर ने शिकायत दी थी कि 30 अप्रैल को उसके खेत में खड़ी बाइक को अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। शिकायत के आधार पर थाना कलायत में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस जांच के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा बाइक के साथ-साथ वारदात में इस्तेमाल की गई दूसरी बाइक भी बरामद कर ली गई है।
पुलिस द्वारा नियमानुसार कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।















Leave a Reply