स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट को एसपी ने किया सम्मानित, बहादुरी दिखाने पर मिला प्रशंसा पत्र
कैथल, 27 अप्रैल: पुलिस अधीक्षक कार्यालय कैथल में एसपी मनप्रीत सिंह सूदन द्वारा स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट पुलिस टीम को उनके सराहनीय कार्य के लिए प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
यह सम्मान चीका में मोबाइल दुकान पर फायरिंग मामले में आरोपियों को काबू करने में टीम द्वारा दिखाई गई बहादुरी और तत्परता के लिए दिया गया।
सम्मानित होने वालों में इंस्पेक्टर सुनील कुमार, एसआई पारस, एएसआई तरशेम कुमार, एएसआई संदीप कुमार, एचसी देवेंद्र, बुटा सिंह, राजीव सहित अन्य टीम सदस्य और साइबर सेल इंचार्ज एएसआई राकेश शामिल रहे।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार टीम ने मुठभेड़ के दौरान 2 आरोपियों को काबू करने सहित कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
एसपी ने कहा कि खाकी का मान-सम्मान बनाए रखने वाले पुलिसकर्मी विभाग की शान हैं और अन्य जवानों को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि भविष्य में भी बहादुरी और निष्ठा से कार्य करने वाले कर्मचारियों को इसी प्रकार सम्मानित किया जाता रहेगा।















Leave a Reply