“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

पुलिस-पब्लिक समन्वय बैठक में अपराध नियंत्रण पर जोर: एसपी मनप्रीत सिंह सूदन

पुलिस-पब्लिक समन्वय बैठक में अपराध नियंत्रण पर जोर, एसपी ने सहयोग की अपील की

📍 कैथल | 🗓️ Updated: 27 April 2026
शांति कमेटी के सहयोग से अपराधों पर अंकुश लगाने और पुलिस-जन सहयोग बढ़ाने पर जोर।

कैथल, 27 अप्रैल: हरियाणा पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार जिला कैथल में पुलिस-पब्लिक समन्वय कमेटी का गठन किया गया है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी मनप्रीत सिंह सूदन की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक का मुख्य उद्देश्य पुलिस और आमजन के बीच आपसी सहयोग व तालमेल को मजबूत बनाना तथा अपराधों की रोकथाम के लिए संयुक्त प्रयास करना रहा।

इस दौरान विभिन्न गांवों व कस्बों से आए गणमान्य व्यक्तियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं एसपी के समक्ष रखीं। बैठक में ट्रैफिक व्यवस्था और स्थानीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर सहयोग से ही अपराध मुक्त और सुरक्षित समाज की स्थापना संभव है।

एसपी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र में होने वाली किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *