पीओ पकड़ो स्टाफ की कार्रवाई, दो भगोड़े आरोपी गिरफ्तार
कैथल, 07 मई 2026: पी.ओ. और बेल जंपर आरोपियों की धरपकड़ के लिए एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पीओ पकड़ो स्टाफ ने अलग-अलग मामलों में दो भगोड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पीओ पकड़ो स्टाफ के एसआई सतीश कुमार ने कार्रवाई करते हुए सेगा प्लाट चीका निवासी राहुल को गिरफ्तार किया। आरोपी पर राजौंद क्षेत्र में खेत से ट्रांसफार्मर का सामान चोरी करने का आरोप है, जिसके संबंध में थाना राजौंद में मामला दर्ज है।
पुलिस के अनुसार आरोपी राहुल न्यायालय से जमानत लेने के बाद अदालत में पेश नहीं हुआ था, जिसके चलते माननीय न्यायालय ने उसे 10 अप्रैल 2026 को पीओ घोषित कर दिया था।
एक अन्य मामले में एएसआई महा सिंह की टीम ने अर्जुन नगर कैथल निवासी मनोज कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपी को वर्ष 2021 के एक चैक बाउंस मामले में अदालत द्वारा 17 अप्रैल 2026 को पीओ घोषित किया गया था।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस द्वारा नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।















Leave a Reply