“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

जिला में एलपीजी गैस, पेट्रोल व डीजल की आपूर्ति सामान्य : डीएफएससी

जिला में एलपीजी गैस, पेट्रोल व डीजल की आपूर्ति सामान्य : डीएफएससी

📍 कैथल | 🗓️ Updated: April 2026
जिले में एलपीजी गैस, पेट्रोल व डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है, जमाखोरी करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

कैथल: डीएफएससी वरिंदर सिंह ने कहा कि जिला में एलपीजी गैस, पेट्रोल व डीजल आदि सभी पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति पूरी तरह से सामान्य है। केवल आवश्यकता अनुसार ही खरीदारी करें, ताकि व्यवस्था सुचारू बनी रहे। जमाखोरी या ब्लैक मार्केटिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसी प्रकार व्यावसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति भी जरूरत अनुसार की जा रही है।

उन्होंने जानकारी दी कि जिले की 20 गैस एजेंसियों पर घरेलू सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। 17 अप्रैल को 3538 सिलेंडर स्टॉक में थे, दिन के दौरान 6220 नए सिलेंडर प्राप्त हुए और कुल 4887 सिलेंडर उपभोक्ताओं को वितरित किए गए। इसके बावजूद 4871 सिलेंडर शेष हैं, जो स्थिति की पर्याप्तता को दर्शाता है। इसी प्रकार जिले में 775 व्यावसायिक सिलेंडर स्टॉक में हैं और 132 और आने वाले हैं। वहीं 11649 पीएनजी उपभोक्ताओं को नियमित रूप से गैस सप्लाई उपलब्ध करवाई जा रही है। मार्च महीने में 1130 नए पीएनजी कनेक्शन जारी किए गए हैं।

जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक कार्यालय में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जो प्रतिदिन प्रातः 8:00 बजे से सायं 8:00 बजे तक कार्य करता है। आम नागरिक गैस आपूर्ति, वितरण या अन्य किसी समस्या के समाधान के लिए
01746-224243 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

More News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *