“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

ई-रिक्शा एजेंसी में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, नकदी भी बरामद

ई-रिक्शा एजेंसी में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, नकदी भी बरामद

📍 कैथल | 🗓️ 08 मई 2026

कैथल, 08 मई 2026: जिला पुलिस द्वारा चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक सैल ने ई-रिक्शा एजेंसी का गेट तोड़कर नकदी चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार की गई।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि ओम शांति नगर कैथल निवासी कुलदीप ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह करनाल रोड स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी में “धीमान ई-राइड” नाम से ई-रिक्शा एजेंसी चलाता है।

शिकायतकर्ता के अनुसार 6 मई की रात करीब 12:20 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी एजेंसी का गेट तोड़कर अंदर रखे गल्ले से करीब 10 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। घटना की सूचना मिलने पर थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले की जांच एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की अगुवाई में एएसआई जगभान द्वारा की गई। जांच के दौरान पुलिस ने बालाजी कॉलोनी कैथल निवासी आरोपी राजकमल को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई नकदी में से 3 हजार रुपये बरामद किए हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले में आगामी जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *