“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

अवैध शराब तस्करों पर कैथल पुलिस का शिकंजा, 3 मामलों में 4 आरोपी काबू

अवैध शराब तस्करों पर कैथल पुलिस का शिकंजा, 3 मामलों में 4 आरोपी काबू

📍 कैथल | 🗓️ Updated: 24 April 2026
25 बोतल अवैध शराब व 210 लीटर लाहण बरामद, पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई।

कैथल, 24 अप्रैल: अवैध शराब तस्करों के खिलाफ एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार जिला पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए अलग-अलग 3 मामलों में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार चौकी रामथली पुलिस के एएसआई भान सिंह की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सागरा रोड खरका पर नाकाबंदी की। इस दौरान बाइक पर आए दो युवकों को रोककर जांच की गई। उनकी पहचान गांव नंदगढ़ निवासी आशु और डेरा भाग सिंह गुहला निवासी सागर के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उनके पास से एक प्लास्टिक कैनी में 10 बोतल हथकढ़ी शराब बरामद हुई।

दूसरे मामले में थाना शहर पुलिस की टीम ने खुफिया सूचना के आधार पर डेरा गरजा सिंह कैथल निवासी शीशा सिंह के खेत में दबिश दी और उसे काबू किया। जांच के दौरान उसके कब्जे से 3 प्लास्टिक टंकियों में 210 लीटर लाहण बरामद हुआ।

तीसरे मामले में थाना सीवन पुलिस की टीम ने ककहेड़ी रोड कांगथली पर नाकाबंदी के दौरान पैदल आ रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। उसकी पहचान रेडा राय सिख कांगथली निवासी जरनैल के रूप में हुई। जांच के दौरान उसके कब्जे से एक प्लास्टिक कैनी में 15.25 बोतल हथकढ़ी शराब बरामद हुई।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग मामले दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *