“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

राजौंद पुलिस ने सटोरिया गिरफ्तार किया, 2110 रुपये की सट्टा राशि बरामद

राजौंद पुलिस ने सटोरिया गिरफ्तार किया, 2110 रुपये की सट्टा राशि बरामद

📍 कैथल | 🗓️ 12 मई 2026

कैथल, 12 मई 2026: सट्टा खाईवाली का अवैध धंधा करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना राजौंद पुलिस ने एक सटोरिये को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 2,110 रुपये की सट्टा राशि बरामद हुई है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि यह कार्रवाई एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार की गई। थाना राजौंद प्रभारी सब इंस्पेक्टर सतपाल सिंह की अगुवाई में एएसआई राजेश कुमार की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गांव मंडवाल में स्थित एक दुकान के पास एक व्यक्ति सट्टा खाईवाली कर रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से मौके पर दबिश दी और सरेआम सट्टा खाईवाली कर रहे आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी की पहचान वार्ड नंबर 15, असंध निवासी प्रिंस कुमार के रूप में हुई।

जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से 2,110 रुपये नकद बरामद किए गए, जिन्हें सट्टा राशि माना गया। आरोपी के खिलाफ थाना राजौंद में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस द्वारा नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *