“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

पटवारियों ने दो दिन और बढ़ाई हड़ताल, 25-26 अगस्त को बंद रहेंगे पटवार कार्यालय

कैथल, 25 अगस्त। पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा ने सॉफ्टवेयर और डीबीएस व्यवस्था के विरोध में प्रदेशभर में चल रहे धरने को दो दिन और बढ़ाने का फैसला लिया है। इसके तहत 25 और 26 अगस्त को भी पटवार कार्यालयों में कामकाज बंद रहेगा। शुक्रवार को रक्षाबंधन तथा शनिवार और रविवार को अवकाश होने के कारण पटवार कार्यालय अगले पांच दिनों तक बंद रहने की स्थिति बन गई है।

दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा के आह्वान पर पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन कैथल की ओर से सांकेतिक धरना और विरोध प्रदर्शन जारी रहा। जिला प्रधान सुरेंद्र खटकड़ ने धरने की अध्यक्षता की। मंगलवार को तहसीलदार गुहला और नायब तहसीलदार राजौंद ने भी धरने पर पहुंचकर पटवारियों के आंदोलन को समर्थन दिया। गुहला तहसीलदार ने एसोसिएशन को 5100 रुपये की सहयोग राशि भी प्रदान की।

पोर्टल में खामियों को लेकर पटवारियों में रोष

जिला प्रधान सुरेंद्र खटकड़ ने कहा कि पोर्टल में अभी भी कई खामियां बनी हुई हैं। आईटी टीम की ओर से पोर्टल को ठीक करने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि इंतकाल गलत दर्ज हो रहे हैं और हिस्से व मालिकों के नाम भी सही प्रदर्शित नहीं हो रहे।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक पोर्टल सही ढंग से काम नहीं करता, तब तक पटवारियों का विरोध जारी रहेगा।

गिरदावरी को लेकर भी उठाए सवाल

प्रदेश प्रचार सचिव सुखविंदर सिंह ने कहा कि गिरदावरी का समय समाप्त होने वाला है, लेकिन सरकार इस मुद्दे को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रही। उन्होंने मांग की कि सरकार दूसरे राज्यों की तर्ज पर डीसीएस का काम निजी एजेंसी से करवाए।

महासचिव बलिंद्र सिंह ने कहा कि पटवारी डीसीएस का काम बिल्कुल नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन अपनी मांगों को लेकर आंदोलन जारी रखेगी।

धरने के दौरान कानूनगो राजेश शर्मा, कृष्ण कुमार, पटवारी राजेश एडवोकेट, रामनिवास, सन्नी देओल, तरसेम कुमार, अशोक कुमार, सुमित, विरेंद्र सिंह, यशपाल और सुरेंद्र सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

SEO Meta Title

कैथल में पटवारियों की हड़ताल दो दिन बढ़ी, 25-26 अगस्त को बंद रहेंगे पटवार कार्यालय

SEO Meta Description

कैथल में पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन ने सॉफ्टवेयर और डीबीएस के विरोध में हड़ताल दो दिन बढ़ाई। 25-26 अगस्त को पटवार कार्यालयों में कामकाज बंद रहेगा।

SEO Keywords

कैथल पटवारी हड़ताल, पटवारियों की हड़ताल, Kaithal Patwari Strike, पटवार कार्यालय बंद, पटवारी एसोसिएशन हरियाणा, डीबीएस विरोध, सॉफ्टवेयर खामियां, कैथल न्यूज, हरियाणा पटवारी समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *