“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दी दबिश


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार जिले में नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में CIA कलायत प्रभारी एएसआई मनीष कुमार के नेतृत्व में एएसआई सुमित कुमार की टीम अपराधों की रोकथाम के लिए क्षेत्र में गश्त कर रही थी।
इसी दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि इंद्रा नगर पुंडरी निवासी रोहित कुमार हेरोइन (चिट्टा) बेचने का काम करता है और फिलहाल कलायत बस अड्डे के पीछे वाली सड़क पर नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में घूम रहा है।
पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कलायत बस अड्डे के पीछे वाली सड़क पर दबिश दी। पुलिस को देखकर एक संदिग्ध युवक ने तेज कदमों से भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस कर्मचारियों ने उसे मौके पर ही काबू कर लिया। पूछताछ में उसकी पहचान रोहित कुमार निवासी इंद्रा नगर, पुंडरी के रूप में हुई।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची ईटीओ कैथल कंचन पांडेया की मौजूदगी में आरोपी की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसकी जेब में रखी पॉलीथीन से 6.11 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुआ।
थाना कलायत में मामला दर्ज, आरोपी से पूछताछ जारी
पुलिस ने आरोपी रोहित कुमार के खिलाफ थाना कलायत में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की जांच पीएसआई सौरभ द्वारा की जा रही है। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश करेगी और उससे पूछताछ की जा रही है।
कैथल पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर आरोपियों की धरपकड़ की जा रही है।