“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस पर कैथल के पूर्व सैनिकों ने राव तुलाराम को दी श्रद्धांजलि

कैथल, 23 सितंबर। हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस के अवसर पर पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन कैथल की ओर से हरियाणा शहीद स्मारक पार्क रोड, कैथल में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों ने स्वतंत्रता सेनानी एवं वीर योद्धा राव तुलाराम को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की और देश के अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया।

एसोसिएशन के प्रधान जगजीत फौजी ने राव तुलाराम के जीवन और उनके संघर्ष को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अंग्रेजी शासन के खिलाफ दक्षिण-पश्चिम हरियाणा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने बताया कि राव तुलाराम ने कम उम्र में ही नेतृत्व संभालते हुए क्रांतिकारी सेना का गठन किया और वर्ष 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष किया।

उन्होंने बताया कि नवंबर 1857 में नसीबपुर के मैदान में अंग्रेजों के साथ हुए युद्ध में राव तुलाराम ने अदम्य साहस का परिचय दिया। बाद में वे काबुल गए, जहां बीमारी के कारण 23 सितंबर 1863 को उनका निधन हुआ। पूर्व सैनिकों ने उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मातृभूमि के लिए बलिदान देने वाले सभी वीरों को नमन किया।

इस अवसर पर पूर्व सैनिक एवं लोक गायक कलाकार कर्मवीर फौजी ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी। समारोह में पूर्व सैनिकों ने देश की आजादी और राष्ट्र की रक्षा के लिए अपना योगदान देने वाले वीरों के बलिदान को याद किया।

श्रद्धांजलि समारोह में एसोसिएशन प्रधान जगजीत फौजी, एचएफओ महेंद्र सिंह राणा, कैप्टन मुख्तार सिंह जांगड़ा, सवार फौजी कर्मबीर, कैप्टन बलजीत मोर, कैप्टन नरेंद्र सिंह, हवलदार मदन सिंह चहल, सूबेदार बलबीर कश्यप, सूबेदार विजय शर्मा, एलडी बलदेव सिंह, रिसालदार कर्मवीर भाल, हवलदार मांगे राम शर्मा, हवलदार अभे राम, सूबेदार रामचंद्र मलिक, हवलदार जीत फौजी, हवलदार रामपाल कुंडू, सूबेदार बीर सिंह, हवलदार महेंद्र सिंह, हवलदार राजपाल बालू, सूबेदार रामपाल चहल, हवलदार तान सिंह, सूबेदार शमशेर सिंह, हवलदार रघुवीर सिंह, कैप्टन रवि दत्त, सूबेदार कर्मवीर सिंह और रिसालदार बलदेव सिंह सहित अनेक पूर्व सैनिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *