“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

एंटी नारकोटिक सेल की कार्रवाई, 51 ग्राम चरस सहित आरोपी गिरफ्तार

एंटी नारकोटिक सेल की कार्रवाई, 51 ग्राम चरस सहित आरोपी गिरफ्तार

गुप्त सूचना पर डेहा बस्ती में दबिश, आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

कैथल। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी नारकोटिक सेल-टू की टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक आरोपी को 51 ग्राम चरस (सुल्फा) सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में एंटी नारकोटिक सेल-टू प्रभारी पीएसआई शनेष कुमार की टीम अपराध रोकथाम के लिए गश्त पर थी।

गश्त के दौरान जाखोली अड्डा कैथल के पास पुलिस टीम को एक विश्वसनीय गुप्त सूचना मिली कि मॉडल टाउन निवासी मनोज डेहा बस्ती क्षेत्र में चरस बेचने का अवैध कारोबार कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तुरंत डेहा बस्ती में पहुंचकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

कुछ समय बाद पुलिस को बताए गए हुलिए के अनुसार एक व्यक्ति रेलवे लाइन की दीवार के पास खड़ा दिखाई दिया। पुलिस ने उसे काबू कर लिया। पूछताछ में उसकी पहचान मॉडल टाउन निवासी मनोज के रूप में हुई।

पुलिस सूचना के आधार पर मौके पर नायब तहसीलदार जसबीर सिंह भी पहुंचे। उनकी मौजूदगी में आरोपी की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक सफेद पॉलिथीन में रखी हुई 51 ग्राम चरस (सुल्फा) बरामद हुई।

बरामदगी के बाद आरोपी के खिलाफ थाना शहर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। मौके पर पहुंचे एसआई रमेश कुमार ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। उससे पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वह नशीला पदार्थ कहां से लेकर आया था और इसके नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।

जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *