अलग-अलग 8 मामलों में 8 शराब तस्कर गिरफ्तार, 109 बोतल देसी और 31 बोतल हथकड़ी शराब बरामद
कैथल। एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार जिला कैथल पुलिस द्वारा अवैध शराब का धंधा करने वाले अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने अलग-अलग 8 मामलों में 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 109 बोतल देसी शराब तथा 31 बोतल हथकड़ी शराब बरामद की है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पहले मामले में चौकी अनाज मंडी पुलिस के एसआई बलवान सिंह की टीम ने न्यू बैंक कॉलोनी कैथल में सड़क किनारे कट्टे में शराब बेच रहे वाल्मीकि बस्ती निवासी शुभम को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 50 पव्वे देसी शराब बरामद हुई।
दूसरे मामले में चौकी पुंडरी पुलिस के एएसआई जयपाल सिंह की टीम ने बरसाना-पुंडरी रोड पर नाकाबंदी के दौरान पैदल आ रहे संदिग्ध चीमन निवासी पुंडरी को काबू किया। जांच के दौरान उसके कब्जे से प्लास्टिक कैनी में 5.25 बोतल हथकड़ी शराब बरामद हुई।
तीसरे मामले में थाना राजौंद पुलिस के पीएसआई सुनील कुमार की टीम ने गांव सेरधा निवासी धूफा के मकान पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से लोहे के बॉक्स में रखी 13 बोतल देसी शराब बरामद हुई।
चौथे मामले में चौकी भागल पुलिस के एएसआई जसपाल की टीम ने भागल से ककराला रोड पर दबिश देकर भागल निवासी भजन लाल को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 13 बोतल देसी शराब बरामद हुई।
पांचवें मामले में एंटी नारकोटिक सैल के एचसी दिनेश कुमार की टीम ने सदरहेड़ी बस अड्डे के पास स्थित एक दुकान पर छापेमारी कर गांव सदरहेड़ी निवासी कर्मजीत को गिरफ्तार किया। उसकी दुकान से 16 बोतल देसी शराब बरामद हुई।
छठे मामले में थाना चीका पुलिस के एचसी सुशील सिंह की टीम ने नई अनाज मंडी चीका के गेट के पास दबिश देकर चीका निवासी राममेहर सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से दो गत्ता पेटियों में रखी 24 बोतल देसी शराब बरामद हुई।
सातवें मामले में चौकी क्योड़क पुलिस के एएसआई बलजीत सिंह की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव दयोहर से खुराना रोड पर नाकाबंदी कर पैदल आ रहे गांव दयोहरा निवासी बिंदर को काबू किया। आरोपी के कब्जे से प्लास्टिक कैनी में 6 बोतल हथकड़ी शराब बरामद हुई।
आठवें मामले में अपराध शाखा कलायत के एएसआई सुभाष की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नेशनल हाईवे स्थित जम्मू कटरा से दिल्ली रोड पर गांव सजूमा पुल के नीचे दबिश देकर गांव सजूमा निवासी महेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया। जांच के दौरान उसके कब्जे से प्लास्टिक कैनी में 20 बोतल हथकड़ी शराब बरामद हुई।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में आबकारी अधिनियम के तहत अलग-अलग मामले दर्ज कर लिए हैं तथा नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।


Leave a Reply