“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

अलग-अलग दो मामलों में 2 शराब तस्कर गिरफ्तार, 51 बोतल देसी शराब बरामद

अलग-अलग दो मामलों में 2 शराब तस्कर गिरफ्तार, 51 बोतल देसी शराब बरामद

कैथल। अवैध शराब तस्करों एवं अवैध शराब खुर्दों पर एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार जिला पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने अलग-अलग दो मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 51 बोतल देसी शराब बरामद की है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पहले मामले में चौकी पुंडरी पुलिस के एएसआई प्रवीन कुमार की टीम गश्त पर थी। इस दौरान गुप्त सूचना मिलने पर पुंडरी से कैथल रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे कट्टा रखकर शराब बेच रहे आरोपी सुनील कुमार निवासी पुंडरी को काबू कर लिया गया।

तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे में मौजूद प्लास्टिक कट्टे से 14 बोतल देसी शराब बरामद हुई।

दूसरे मामले में थाना ढांड पुलिस के पीएसआई गगनदीप और एचसी संजीव कुमार की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव चंदलाना स्थित पुराने ठेका परिसर में दबिश दी। यहां से गांव हाबड़ी निवासी आशीष कुमार को गिरफ्तार किया गया।

जांच के दौरान आरोपी के कब्जे में मौजूद प्लास्टिक कट्टे से 25 बोतल तथा 48 पव्वे देसी शराब बरामद हुई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में आबकारी अधिनियम के तहत अलग-अलग मामले दर्ज कर लिए हैं। मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *