अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, महिला 120 पव्वे देसी शराब सहित गिरफ्तार
कैथल। अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शहर पुलिस ने एक महिला को 120 पव्वे देसी शराब सहित गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार की गई।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना शहर पुलिस के एचसी आयूब खान और महिला सिपाही प्रमिला की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि खुराना रोड स्थित नानकपुरी कॉलोनी में एक दुकान से अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने खुराना रोड निवासी सरोज नामक महिला को काबू कर लिया। जांच के दौरान दुकान में रखे काउंटर से एक प्लास्टिक कट्टे में 96 पव्वे तथा एक प्लास्टिक कैनी में 24 पव्वे देसी शराब बरामद हुई।
पुलिस ने कुल 120 पव्वे देसी शराब बरामद कर महिला के खिलाफ थाना शहर में मामला दर्ज कर लिया है। मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।
जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।


Leave a Reply