“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

खेत से तार चोरी करने के मामले में थाना सीवन पुलिस द्वारा 2 आरोपी काबू

खेत से तार चोरी करने के मामले में थाना सीवन पुलिस द्वारा 2 आरोपी काबू

कैथल। खेतों से केबल चोरी करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना सीवन पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई तार भी बरामद की है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीवन निवासी अमरजीत सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 5 मई की रात अज्ञात चोर उसके खेत में बने कोठे का ताला तोड़कर करीब 60 फुट केबल चोरी कर ले गए। शिकायतकर्ता के अनुसार पड़ोसी किसानों अंकुश की लगभग 70 फुट तथा सलिंद्र सिंह की 65 फुट केबल भी अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई थी।

शिकायत के आधार पर थाना सीवन में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की जांच थाना सीवन प्रभारी एसआई जयभगवान सिंह के नेतृत्व में एचसी जरनैल सिंह की टीम द्वारा की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने सीवन निवासी सुखविंद्र सिंह और मोनू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने उक्त चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 862 ग्राम तार बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *