“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 4 मामलों में 4 आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 4 मामलों में 4 आरोपी गिरफ्तार

📍 कैथल | 🗓️ 1 जून 2026

कैथल: अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला पुलिस ने अलग-अलग चार मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान 54.25 बोतल शराब तथा 150 लीटर लाहण बरामद किया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार की गई।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार पहले मामले में चौकी क्योड़क पुलिस के एएसआई बलजीत सिंह की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव क्योड़क निवासी प्रदीप कुमार के पशुबाड़े पर छापेमारी की। मौके से आरोपी को काबू कर लिया गया तथा उसके कब्जे से चलती भट्टी, 2 बोतल हथकड़ी शराब और शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए।

दूसरे मामले में थाना तितरम पुलिस के एचसी नरेंद्र सिंह की टीम ने गांव काकौत निवासी मनीष कुमार के मकान पर दबिश दी। तलाशी के दौरान 12 बोतल देसी शराब, 17 पव्वे देसी शराब, 7 बोतल अंग्रेजी शराब और 15 बोतल हथकड़ी शराब बरामद हुई।

तीसरे मामले में चौकी अनाज मंडी पुलिस के एसआई बलवान सिंह की टीम ने ट्रक यूनियन कैथल स्थित एक दुकान पर कार्रवाई करते हुए करनैल सिंह निवासी जखोली अड्डा, कैथल को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 14 बोतल देसी शराब बरामद हुई।

चौथे मामले में चौकी महमूदपुर पुलिस प्रभारी एएसआई संजय कुमार के नेतृत्व में एएसआई भान सिंह की टीम ने गांव महमूदपुर निवासी वरयाम के पशुबाड़े पर छापेमारी की। जांच के दौरान वहां से 150 लीटर लाहण बरामद किया गया।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में अलग-अलग मामले दर्ज कर लिए हैं। बरामद शराब और लाहण को कब्जे में लेकर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

जिला पुलिस ने कहा कि अवैध शराब के निर्माण और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *