“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

गांव शेरगढ़ में नवनिर्मित जनरल चौपाल का उद्घाटन, विधायक आदित्य सुरजेवाला ने किया लोकार्पण

गांव शेरगढ़ में नवनिर्मित जनरल चौपाल का उद्घाटन, विधायक आदित्य सुरजेवाला ने किया लोकार्पण

📍 कैथल | 🗓️ 31 मई 2026

कैथल: युवा कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला ने गांव शेरगढ़ में नवनिर्मित जनरल चौपाल का भव्य उद्घाटन किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने फूल मालाओं और पगड़ी पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया तथा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया।

गांव के सरपंच किताब सिंह ने कहा कि आदित्य सुरजेवाला विपक्ष में होने के बावजूद क्षेत्र की समस्याओं और विकास कार्यों पर लगातार ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री स्वर्गीय शमशेर सिंह सुरजेवाला और रणदीप सुरजेवाला द्वारा शुरू की गई विकास की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आदित्य सुरजेवाला भी क्षेत्र में विकास कार्यों को गति दे रहे हैं।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि उनका लक्ष्य प्रत्येक गांव और वार्ड में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि चौपाल केवल एक भवन नहीं बल्कि सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का प्रतीक है, जहां ग्रामीण सामूहिक रूप से बैठकर अपने सामाजिक और सामुदायिक मुद्दों पर चर्चा कर सकेंगे।

उन्होंने कहा कि जनता की सुविधा और गांवों का विकास उनकी प्राथमिकता है। चौपाल का निर्माण ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विपक्ष में होने के बावजूद कैथल क्षेत्र में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

विधायक ने कहा कि विकास किसी राजनीतिक दल या सत्ता का मोहताज नहीं होता, बल्कि यह जनप्रतिनिधि की प्रतिबद्धता और जनता के प्रति जिम्मेदारी का विषय है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी क्षेत्र के कई गांवों और शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों का उद्घाटन किया जा चुका है।

इस अवसर पर सरपंच किताब सिंह, पूर्व सरपंच सतपाल मेहला, सत्यवान शेरगढ़, रोहताश, प्रेम सिंह, मलकीत सिंह, बसाऊ राम, बल्लू, राजेंद्र, ओमप्रकाश, शेर सिंह, सोनू शर्मा, सुखदेव, कुलदीप, रामफल, नरेश मास्टर, संजय, सतबीर फौजी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *