“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

साइबर सेल ने मई माह में ढूंढ निकाले 72 गुमशुदा मोबाइल, मालिकों को लौटाए गए फोन

साइबर सेल ने मई माह में ढूंढ निकाले 72 गुमशुदा मोबाइल, मालिकों को लौटाए गए फोन

📍 कैथल | 🗓️ 30 मई 2026

कैथल: जिला पुलिस की साइबर सेल टीम ने मई माह के दौरान सराहनीय कार्य करते हुए करीब 11.50 लाख रुपये मूल्य के 72 गुमशुदा मोबाइल फोन ढूंढ निकाले। बरामद किए गए मोबाइल फोन उनके मालिकों को सौंप दिए गए, जिससे लोगों में खुशी का माहौल देखने को मिला।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के मार्गदर्शन में साइबर सेल प्रभारी एएसआई राकेश की अगुवाई में एएसआई रणदीप सिंह, एचसी दीपक, एचसी अरुण, सिपाही अनिल कुमार, अजय वीर और मोनू की टीम ने तकनीकी जांच और महत्वपूर्ण सुरागों के आधार पर इन मोबाइल फोनों को ट्रेस किया।

पुलिस लाइन कैथल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डीएसपी बीर भान ने मोबाइल मालिकों को उनके फोन सौंपे। इस दौरान उपस्थित लोगों ने जिला पुलिस और साइबर सेल टीम का आभार व्यक्त करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।

डीएसपी बीर भान ने बताया कि साइबर सेल द्वारा सीईआईआर (CEIR) पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की लगातार मॉनिटरिंग की जाती है। इस पोर्टल पर शिकायत दर्ज होने के बाद मोबाइल का आईएमईआई नंबर ब्लॉक कर दिया जाता है, जिससे उसका दुरुपयोग नहीं हो पाता। मोबाइल ट्रेस होने पर शिकायतकर्ता को सूचना देकर फोन वापस दिलवाया जाता है।

एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने साइबर सेल टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह कार्य न केवल मोबाइल मालिकों के लिए राहत लेकर आया है, बल्कि मोबाइल फोन गलत हाथों में जाने से भी बच गए हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत ई-दिशा केंद्र या सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज करवाएं, ताकि मोबाइल का दुरुपयोग रोका जा सके और उसे जल्द से जल्द बरामद किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *