“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

नशा मुक्त हो जिला अभियान के तहत पुलिस का सर्च ऑपरेशन, 2.2 ग्राम हेरोइन सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

नशा मुक्त हो जिला अभियान के तहत पुलिस का सर्च ऑपरेशन, 2.2 ग्राम हेरोइन सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

📍 कैथल | 🗓️ 29 मई 2026

कैथल: जिला पुलिस द्वारा “नशा मुक्त हो जिला अभियान” के तहत नशा एवं शराब तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार थाना गुहला और थाना पुंडरी क्षेत्र में विशेष सर्च एवं चेकिंग अभियान चलाया गया।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार थाना गुहला के एसएचओ इंस्पेक्टर रमेश के नेतृत्व में गांव चाणचक, खेड़ी दाबन और सुल्तानियां में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। वहीं थाना पुंडरी प्रभारी इंस्पेक्टर शिव कुमार की अगुवाई में गांव पाई में संदिग्ध नशा एवं शराब तस्करों के घरों तथा संभावित ठिकानों पर विशेष सर्च ऑपरेशन किया गया।

अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने विभिन्न स्थानों पर गहन तलाशी लेकर यह जांच की कि कहीं मादक पदार्थ, अवैध शराब अथवा अन्य गैरकानूनी सामग्री छिपाकर तो नहीं रखी गई है। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर भी नजर रखी गई।

थाना पुंडरी पुलिस द्वारा गांव पाई में चलाए गए सर्च अभियान के दौरान कृष्ण कुमार, मदन और भारत नामक तीन आरोपियों को काबू किया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 2.2 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई गई।

एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि जिला पुलिस का उद्देश्य कैथल को नशा मुक्त बनाना तथा अपराधियों में कानून का भय स्थापित करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशा तस्करी जैसे समाज विरोधी अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। जिला पुलिस द्वारा भविष्य में भी ऐसे विशेष अभियान लगातार जारी रखे जाएंगे ताकि जिले में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *