“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

स्काई होटल में ताश से जुआ खेलते 6 आरोपी गिरफ्तार, ₹50 हजार नकदी बरामद

स्काई होटल में ताश से जुआ खेलते 6 आरोपी गिरफ्तार, ₹50 हजार नकदी बरामद

📍 कैथल | 🗓️ 23 मई 2026

कैथल, 23 मई: असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए-1 पुलिस ने करनाल रोड स्थित स्काई होटल में छापेमारी कर ताश के जरिए जुआ खेल रहे 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 50 हजार 110 रुपये नकद और 52 पत्ते ताश बरामद किए हैं।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत सिंह की अगुवाई में एएसआई कमलजीत सिंह की टीम सायंकालीन गश्त के दौरान शुगर मिल कैथल क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि करनाल रोड स्थित स्काई होटल में कुछ लोग किराये के कमरे में ताश के जरिए जुआ खेल रहे हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस ने रेडिंग पार्टी का गठन कर होटल में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से असंध निवासी सतीश, दीपक और जगतार, गांव बुच्ची निवासी कृष्ण, सिसमौर निवासी राजेश तथा मुंदड़ी निवासी हरविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

जांच के दौरान आरोपियों के कब्जे से 50 हजार 110 रुपये नकद और 52 पत्ते ताश बरामद किए गए।

सभी आरोपियों के खिलाफ थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज कर पुलिस द्वारा नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *