“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

चीका पुलिस ने लूट का प्रयास करने वाले 4 आरोपी दबोचे, स्कॉर्पियो गाड़ी भी जब्त

चीका पुलिस ने लूट का प्रयास करने वाले 4 आरोपी दबोचे, स्कॉर्पियो गाड़ी भी जब्त

📍 कैथल | 🗓️ 23 मई 2026

कैथल, 23 मई: अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना चीका पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लूट की वारदात का प्रयास करने वाले गिरोह के 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त स्कॉर्पियो गाड़ी भी कब्जे में ले ली है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार पंजाब के जिला पटियाला स्थित गांव झंडी निवासी नवाब अली ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह अपने दोस्त हरविंदर सिंह के साथ कार में सवार होकर कुरुक्षेत्र से अपने गांव लौट रहा था। रात करीब 12:15 बजे चीका चौक से पटियाला रोड की तरफ मुड़ते समय पीछे से आई एक काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार 7-8 युवकों ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर रोकने का प्रयास किया।

शिकायतकर्ता ने गाड़ी तेज गति से भगाई, लेकिन आरोपी लगातार पीछा करते रहे। टटियाना गांव के पास आरोपियों ने स्कॉर्पियो गाड़ी आगे लगाकर उनकी कार रुकवा ली। इस दौरान एक युवक, जिसने अपना नाम सुखदेव उर्फ सुखा निवासी चीका बताया, गाड़ी से उतरा और कार की चाबी निकाल ली। आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए सोने का कड़ा, चैन और नकदी मांगनी शुरू कर दी।

इसी दौरान स्कॉर्पियो में सवार अन्य युवक भी डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए। शिकायतकर्ता और उसका साथी मौका पाकर वहां से भाग निकले और कुछ दूरी पर लगे पुलिस नाके तक पहुंच गए।

आरोपी भी स्कॉर्पियो लेकर पुलिस नाके तक पहुंच गए। पुलिस कर्मचारियों द्वारा गाड़ी रोकने का प्रयास करने पर आरोपियों ने स्कॉर्पियो को तेज रफ्तार से पुलिस कर्मचारियों की ओर चढ़ाने की कोशिश की, जिससे कर्मचारी बाल-बाल बच गए।

इसके बाद थाना चीका एसएचओ एसआई प्रवीण कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके से 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुखदेव उर्फ सूखा निवासी चीका तथा गांव सैर निवासी साहिल, ईश्वर और प्रवीन के रूप में हुई है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल स्कॉर्पियो गाड़ी भी जब्त कर ली है।

आरोपी सुखदेव का अदालत से 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है, जबकि अन्य आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *