खेत के कोठे में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरीशुदा बाइक भी बरामद
कैथल, 23 मई: कलायत क्षेत्र में खेत में बने कोठे से सिलेंडर, इन्वर्टर, बैटरी और बोर का स्टार्टर चोरी करने के मामले में सीआईए-1 पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार गांव कैलरम निवासी महेन्द्र सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 16 अप्रैल की रात अज्ञात चोर उसके खेत में बने कोठे का ताला तोड़कर सिलेंडर, इन्वर्टर, बैटरी तथा बोर का सूखा स्टार्टर चोरी कर ले गए। इस संबंध में थाना कलायत में मामला दर्ज किया गया था।
मामले की जांच सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत सिंह की अगुवाई में एचसी पवन कुमार की टीम द्वारा की जा रही थी। जांच के दौरान पुलिस ने राजौंद निवासी राहुल उर्फ चिलू को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा सामान बेचकर प्राप्त किए गए 500 रुपये तथा एक चोरीशुदा बाइक बरामद की गई। आरोपी ने स्वीकार किया कि उक्त बाइक उसने बस स्टैंड कैथल के पास से चोरी की थी।
पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


Leave a Reply