अवैध देसी पिस्तौल सप्लाई करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार
कैथल, 22 मई: अवैध हथियार और गोला-बारूद सप्लाई करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार 22 अप्रैल को स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट के एएसआई संदीप कुमार की टीम ने पूंडरी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए नहर पुल फरल की तरफ पैदल जा रहे आरोपी भविष्य उर्फ मान निवासी पूंडरी को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से एक अवैध देसी पिस्तौल बरामद हुई थी।
मामले में थाना पूंडरी में केस दर्ज कर आरोपी भविष्य को गिरफ्तार किया गया था। मामले की आगामी जांच स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट के एएसआई शमशेर द्वारा की गई।
जांच के दौरान पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी भविष्य उर्फ मान को यह अवैध हथियार तरुण निवासी रामनगर, जिला सोनीपत द्वारा उपलब्ध करवाया गया था।
इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी तरुण को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।









Leave a Reply