“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर पैसे मांगने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Post Image Farzi Facebook ID Banakar Paise Maangne Ke Mamle Mein Aropi Girftar

फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर पैसे मांगने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

📍 कैथल | 🗓️ 20 मई 2026

कैथल, 20 मई: सोशल मीडिया पर फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगों से पैसे मांगने और ठगी करने के मामले में थाना सिविल लाइन पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार मामले की जांच थाना सिविल लाइन प्रभारी इंस्पेक्टर रमेश चंद्र के नेतृत्व में एएसआई संदीप कुमार की टीम द्वारा की जा रही थी। जांच के दौरान पुलिस ने जगदीश कॉलोनी, पानीपत निवासी हिमांशु को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार डिफेंस कॉलोनी, कैथल निवासी सुनील संधु ने शिकायत दी थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बना ली थी। इस फर्जी आईडी के माध्यम से लोगों को मैसेंजर पर संदेश भेजकर पैसों की मांग की जा रही थी।

शिकायत के आधार पर थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 500 रुपये नकद तथा वारदात में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया है।

पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *