घर से सामान चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, चोरीशुदा सामान बरामद
कैथल, 19 मई: थाना सीवन पुलिस ने घर से सामान चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा सामान तथा वारदात में प्रयुक्त औजार बरामद किए गए हैं।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सीवन निवासी चरण कौर ने शिकायत दी थी कि 5 मई की रात अज्ञात चोर उसके मकान का ताला तोड़कर बर्तन, टोंटियां, इन्वर्टर बैटरी और 15 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए।
शिकायत के आधार पर थाना सीवन में मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच थाना सीवन के एसएचओ एसआई जयभगवान के नेतृत्व में एएसआई सुरेश कुमार की टीम द्वारा की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने सीवन निवासी सुखविंद्र सिंह और मोनू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा 8 टोंटियां तथा वारदात में प्रयुक्त दो प्लास बरामद किए गए हैं।
दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस उनसे पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।


Leave a Reply