“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

एंटी नारकोटिक सेल ने 1 किलो 140 ग्राम चरस सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

एंटी नारकोटिक सेल ने 1 किलो 140 ग्राम चरस सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

📍 कैथल | 🗓️ 16 मई 2026

कैथल, 16 मई: नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक सेल ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 1 किलो 140 ग्राम चरस (सुल्फा) सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार “नशा मुक्त हो जिला” मुहिम के अंतर्गत जिले में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार के नेतृत्व में एएसआई जसमेर सिंह की टीम गश्त के दौरान एनएच-152 पर मौजूद थी।

गश्त के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गांव हरसौला की ओर जाने वाली सड़क पर पुलिया के पास एक व्यक्ति भारी मात्रा में चरस लेकर किसी को सप्लाई देने की फिराक में बैठा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत रेडिंग पार्टी गठित कर मौके पर दबिश दी।

पुलिया के पास बैठे संदिग्ध व्यक्ति को काबू कर पूछताछ की गई, जिसकी पहचान सुरेंद्र निवासी गांव उरलाना कलां, जिला पानीपत के रूप में हुई।

डीएसपी कलायत रोहताश कुमार की मौजूदगी में की गई तलाशी के दौरान आरोपी के थैले से 1 किलो 140 ग्राम चरस (सुल्फा) बरामद हुई।

आरोपी के खिलाफ थाना तितरम में मामला दर्ज कर एसआई जोगिंदर सिंह द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश करेगी और मामले में आगे की पूछताछ जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *