“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

महिला से मोबाइल छीनने के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त बाइक और नकदी बरामद

महिला से मोबाइल छीनने के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त बाइक और नकदी बरामद

📍 कैथल | 🗓️ 16 मई 2026

कैथल, 16 मई: शहर थाना क्षेत्र में महिला से मोबाइल फोन छीनने के मामले में सीआईए-1 पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बाइक और 500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अमरगढ़ गामड़ी निवासी प्रियंका ने शिकायत दी थी कि 29 जनवरी की शाम वह जींद रोड से पैदल कबूतर चौक की ओर जा रही थी। जींद सरिया की दुकान के पास पहुंचने पर पीछे से बाइक पर सवार तीन युवक आए और पीछे बैठे युवक ने उसके हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद तीनों आरोपी भगत सिंह चौक की ओर फरार हो गए।

शिकायत के आधार पर थाना शहर में मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत सिंह के नेतृत्व में एएसआई जसबीर सिंह की टीम द्वारा की जा रही थी। जांच के दौरान पुलिस ने गांव कैलरम निवासी सोनू को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा 500 रुपये नकद बरामद किए हैं। इस मामले में पहले ही एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर छीना गया मोबाइल फोन बरामद किया जा चुका है।

व्यापक पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *