“सच की आवाज़, हर दिन आपके साथ”

Advertisement

क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट करवाने के नाम पर 60 हजार रुपये की साइबर ठगी, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट करवाने के नाम पर 60 हजार रुपये की साइबर ठगी, तीन आरोपी गिरफ्तार

📍 कैथल | 🗓️ 16 मई 2026

कैथल, 16 मई: क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट करवाने के नाम पर 60 हजार रुपये की साइबर ठगी करने वाले तीन आरोपियों को कैथल पुलिस की साइबर क्राइम टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी गई राशि को होल्ड भी करवा दिया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि हुड्डा सेक्टर-19 कैथल निवासी अनमोल मेहंदी रत्ता ने शिकायत दी थी कि वह घर से ट्रेडिंग और ब्रोकिंग का कार्य करता है तथा उसके पास आईसीआईसीआई बैंक का क्रेडिट कार्ड है। 18 मार्च को उसके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने स्वयं को एक्सिस बैंक का कर्मचारी बताया।

आरोपी ने शिकायतकर्ता को क्रेडिट कार्ड ऑफर का झांसा देकर एक फर्जी लिंक भेजा और कार्ड एक्टिवेट करने के नाम पर बैंक संबंधी जानकारी भरवा ली। इसके कुछ ही देर बाद उसके आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से 60 हजार रुपये कट गए।

शिकायत के आधार पर थाना साइबर क्राइम में मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार थाना साइबर क्राइम प्रभारी एसआई रणदीप सिंह की अगुवाई में एएसआई नरेश कुमार की टीम ने जांच करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान केशव तिवारी और अजय कुमार निवासी सोनिया विहार, नई दिल्ली तथा संतोष कुमार निवासी जे.जे. कैंप, बदली, दिल्ली के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी केशव तिवारी का तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है, जबकि अन्य दोनों आरोपियों को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *